MP SAMVAAD LOGO 2

कांग्रेस में सुनामी! 20 दिनों के अंदर MP के सभी जिलाध्यक्ष होंगे बदले.

0
mpsamwad.com congress reorganization mp

Congress Tsunami! All District Chiefs in MP to Be Replaced Within 20 Days.

Kamlesh, Editor Desk, Bhopal, MP Samwad.

MP Congress undergoes massive restructuring! All district presidents to be replaced within 20 days under Rahul Gandhi’s ‘Sangathan Srijan Abhiyan’. Observers to select new leaders through grassroots feedback.

एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव! राहुल गांधी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत 20 दिनों में सभी जिलाध्यक्ष होंगे बदले। ऑब्जर्वर जमीनी सुझावों से चुनेंगे नए नेतृत्वकर्ता।

MP संवाद, भोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस में जल्द ही संगठनात्मक ढांचा बदला जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 3 जून को भोपाल में इस अभियान का शुभारंभ किया था। राहुल गांधी के आदेश के बाद प्रदेश कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्षों की तलाश शुरू कर दी है। इस बार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि एक नए प्रारूप में होगी।

AICC ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर, ये चुनेंगे जिला अध्यक्ष
AICC के बाद अब MPCC ने संगठन सृजन के लिए बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है। AICC ऑब्जर्वर के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और अजय सिंह समेत कई विधायक शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बालाघाट की जिम्मेदारी दी गई है। ये ऑब्जर्वर अगले 20 दिनों में अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर कांग्रेस विधायकों, जनप्रतिनिधियों और जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद जिला अध्यक्षों के नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा जाएगा।

गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान
AICC और PCC के ऑब्जर्वरों का एक समूह प्रत्येक जिले में जाकर जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का पैनल तैयार करेगा। कांग्रेस के सबसे खराब प्रदर्शन वाले राज्य गुजरात में राहुल गांधी ने इस अभियान की शुरुआत की थी, जो अब मध्य प्रदेश में लागू किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली से प्रत्येक जिले के लिए अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। MP कांग्रेस ने भी प्रत्येक जिले के लिए सहयोगी ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।

संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वर जिलों में जाकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदारों का चयन करेंगे। इसमें दावेदारों की विचारधारा, पार्टी के प्रति समर्पण और जनसंपर्क को आधार बनाया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि इस नई प्रक्रिया से पारदर्शिता आएगी और मनमानी नियुक्तियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही, पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं और भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.