MP SAMVAAD LOGO 2

MP में 48 हज़ार बेटियां लापता! ये सिर्फ आंकड़े नहीं, सवाल हैं.

0
Report reveals 48,274 girls missing in Madhya Pradesh from 2021 to 2025. Numbers raise questions on child safety and law enforcement in cities like Bhopal and Indore.

48,000 Girls Missing in MP! These Are Not Just Numbers, They Are Questions.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

Between 2021 and July 2025, over 59,000 children went missing in Madhya Pradesh — including 48,274 girls. These shocking figures, revealed in the state assembly, raise serious concerns about child safety, law enforcement, and government accountability. Even cities like Bhopal and Indore have reported thousands of missing children.

MP संवाद, भोपाल, मध्य प्रदेश से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पिछले चार वर्षों (2021 से 4 जुलाई 2025) के दौरान राज्य में 59,365 बच्चे लापता हुए हैं, जिनमें 48,274 बालिकाएं और 11,091 बालक शामिल हैं।

यह जानकारी राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव के प्रश्न के जवाब में दी।

भोपाल-इंदौर से सबसे ज्यादा गुमशुदगी

आंकड़े बताते हैं कि अकेले भोपाल से 2,980 बच्चे गायब हुए, जिनमें 1,804 लड़कियां और 1,174 लड़के शामिल हैं। वहीं, इंदौर से 4,574 बच्चे लापता हुए — जिनमें से 3,560 बालिकाएं और 1,014 बालक हैं।

सचिन यादव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा —
“चार साल में 60 हजार बच्चे गुम होना सरकार की नाकामी है। इनमें से 48 हजार हमारी बेटियां हैं। जब राजधानी तक सुरक्षित नहीं है, तो गांव-कस्बों का क्या हाल होगा?”

उन्होंने इसे प्रशासनिक तंत्र की गंभीर विफलता और महिला-बाल सुरक्षा पर सवाल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.