MP SAMVAAD LOGO 2

MLB कॉलेज कंप्यूटर खरीदी घोटाले की गूंज PMO तक.

0
MLB College Gwalior computer purchase scam reaches PMO, investigation by higher education department

Echo of MLB College Computer Purchase Scam Reaches PMO.

Special Correspondent, Gwalior, MP Samwad.

The alleged computer purchase scam at Gwalior’s MLB College has now reached the Prime Minister’s Office, sparking major action. Purchased at inflated prices under the World Bank project, 75 computers remain unused as labs are unopened. The PMO has sought clarification and a probe committee is investigating irregularities.

MP संवाद, ग्वालियर। ग्वालियर अंचल के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान एमएलबी कॉलेज (MLB College) में कंप्यूटर खरीदी में हुई गड़बड़ी की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुँच गई है। पीएमओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। इस खुलासे से उच्च शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

70 लाख में खरीदे 75 कंप्यूटर, कीमत पर उठे सवाल

विश्व बैंक परियोजना के तहत एमएलबी कॉलेज में दो कंप्यूटर लैब स्थापित करने के लिए 75 कंप्यूटर खरीदे गए। इसके लिए लगभग 70 लाख रुपये खर्च हुए। कॉलेज दस्तावेज़ों के अनुसार, प्रत्येक कंप्यूटर की कीमत 93,324 रुपये दर्शाई गई, जबकि बाजार में यही कंप्यूटर करीब 35 हजार रुपये में उपलब्ध है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कंप्यूटर खरीदी के आदेश न तो उच्च शिक्षा विभाग के अधिकृत पोर्टल से जारी हुए और न ही विभागीय ई-मेल से।

जांच कमेटी गठित, रिपोर्ट का इंतजार

शिकायतकर्ता ने पहले आरटीआई के तहत जानकारी निकाली और उसके बाद गड़बड़ी की शिकायत पीएमओ तक पहुँचा दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है और मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी है।
वहीं, एमएलबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल का कहना है कि खरीदी उनके कार्यकाल से पहले की है। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले 25 कंप्यूटरों से एक लैब चालू की गई है और बाकी दो लैब जल्द शुरू की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.