MP SAMVAAD LOGO 2

सड़क या धोखा? मऊगंज में 25 लाख की योजना में सरपंच-ठेकेदार का ‘सीमेंट-गिट्टी’ खेल!

0
Crumbling PCC road construction in Mauganj showing poor quality materials used

Road or Robbery? Mauganj’s ₹25L Scheme Where Sarpanch-Contractor Play ‘Cement-Concrete’ Games!

Special Correspondent, Mauganj, MP Samwad.

Mauganj’s ₹25 lakh PCC road project exposes shocking corruption – sarpanch-turned-contractor used expired cement and substandard materials. The crumbling road reveals malpractice, while officials ignore complaints. Villagers protest as authorities turn blind eye to this brazen misuse of public funds.

MP संवाद, मऊगंज। जनपद पंचायत नईगढ़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मौरिया (नकटा गांव) में 24.95 लाख रुपये की लागत से बन रही PCC सड़क घोर भ्रष्टाचार का नमूना बन गई है। सड़क निर्माण में एक्सपायर्ड सीमेंट, डस्ट और हैंड ब्रोकन गिट्टी का इस्तेमाल कर गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

क्या हुआ?

  • श्यामचरण से हीराचंद गुप्ता तक बन रही सड़क पहले ही दरारें दिखा रही है।
  • ठेका सीधे सरपंच के माध्यम से दिया गया, जो खुद ठेकेदार बनकर मनमानी कर रहे हैं।
  • राज्य वित्त आयोग और मूलभूत योजना के तहत बनी यह सड़क ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है।

प्रशासन की नींद, सरपंच का अहंकार

  • ग्रामीणों ने नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
  • सब इंजीनियर विजय मिश्रा ने जांच में खामियां स्वीकार कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  • सरपंच ने ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा, “हम प्रधान हैं, जो सही लगेगा वही करेंगे!”

“यह सड़क नहीं, भ्रष्टाचार का नंगा नाच है! प्रशासन की मिलीभगत साफ दिख रही है।”
— नरेंद्र सिंह, शिकायतकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.