cropped-mp-samwad-1.png

मंडला में प्रशासन की नाक के नीचे फलता-फूलता सट्टा साम्राज्य.

0
Illegal satta network openly running in Mandla’s Beejadandi while administration remains silent

Illegal satta network openly running in Mandla’s Beejadandi while administration remains silent

A Thriving Gambling Empire Flourishes Right Under the Administration’s Nose in Mandla.

Special Correspondent, Shailesh Singh, Mandla. MP Samwad News

मंडला जिले के बीजाडांडी विकासखंड में सट्टा माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं। इलाके के कई गांवों और कस्बों में मोबाइल और पर्चियों के जरिए रोजाना लाखों का अवैध लेन-देन हो रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे बैठा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सट्टा के कारण अपराध, चोरी, झगड़े और पारिवारिक कलह बढ़ रहे हैं। कई घर बर्बाद हो रहे हैं, युवा पीढ़ी भटक रही है और गरीब तबका कर्ज़ में डूबता जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से बचते दिख रहे हैं।

लोगों में यह चर्चा आम है कि सट्टा कारोबार किसी बड़े संरक्षण के बिना संभव नहीं है। सवाल उठ रहा है—आखिर माफिया किसके भरोसे इतने बेखौफ हैं? और प्रशासन किस दबाव में चुप है?

क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर और एसपी से तत्काल विशेष अभियान चलाकर सट्टा माफियाओं पर शिकंजा कसने और बीजाडांडी को सट्टा मुक्त करने की मांग की है।

अब जनता का सीधा सवाल—
क्या प्रशासन नींद से जागेगा या बीजाडांडी सट्टा राजधानी बना रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.