cropped-mp-samwad-1.png

मुखबिर ने खोली पोल! मंडला में फार्म के अंदर विदेशी शराब का जखीरा मिला.

0
Seized foreign liquor from poultry farm in Mandla by excise department - mpsamwad.com

Informant Exposes the Truth! Huge Stock of Foreign Liquor Found Inside Farm in Mandla.

Special Correspondent, Mandla, MP Samwad.

A huge cache of foreign liquor was seized from a poultry farm in Hirdenagar, Mandla, following a tip-off. Authorities recovered 18 boxes of whisky, rum, and beer worth ₹1.10 lakh. Accused Rohit Chaurasia was booked under Excise Act section 34(2). Investigation is ongoing.

MP संवाद, मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत हिरदेनगर के लफरा रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म में छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान कमरे से भारी मात्रा में विदेशी मदिरा बरामद की गई, जिसमें शामिल हैं:

  • 13 पेटी व्हिस्की
  • 24 नग हंटर बियर
  • 1 पेटी (12 नग) मैकडॉवेल्स रम
  • 1 पेटी (12 नग) ओल्ड मोंक रम
  • 1 पेटी (50 नग) ओल्ड मोंक रम (छोटे पैक)

कुल 18 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी मात्रा 159.00 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत ₹1,10,900 आंकी गई है।

आरोपी रोहित चौरसिया के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.