MP SAMVAAD LOGO 2

सरकारी महिला कर्मियों ने किसानों को लूटा! अनाज के बदले 12 लाख हड़पे.

0
Maihar Grain Fraud mpsamwad.com

Government Female Officials Looted Farmers! Swindled ₹12 Lakh in Exchange for Grain.

Special Correspondent, Maiher, MP Samwad.

Two women officials, including an Anganwadi worker and a WCD supervisor, duped over 20 farmers in Maihar by buying grains worth ₹12.69 lakh without payment. After a complaint to the Deputy CM, both were arrested. One accused is still on the run. Police probe is underway.

MP संवाद, मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में किसानों से अनाज खरीदकर 12.69 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोप है कि प्रीति द्विवेदी और सतनाम कौर ने जरियारी गांव के लगभग 20 किसानों से गेहूं, अरहर और मसूर की खरीद की, लेकिन भुगतान नहीं किया। किसानों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से शिकायत की, जिनके निर्देश पर पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई की।


कैसे हुई धोखाधड़ी?

प्रीति द्विवेदी और उसके पति केशव द्विवेदी ने सरकारी समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदने का भरोसा दिलाया। विश्वास जमाने के लिए विष्णु तिवारी के नाम का चेक भी दिया गया। धीरे-धीरे उन्होंने लगभग 30 किसानों से लाखों का अनाज ले लिया। समय बीतता गया, लेकिन किसानों को भुगतान नहीं मिला। बाद में पर्यवेक्षक ने फोन बंद कर लिया।


FIR के बाद दो गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है:

  • प्रीति द्विवेदी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता)
  • सतनाम कौर (पर्यवेक्षक)
  • केशव द्विवेदी (प्रीति का पति – फिलहाल फरार)

प्रीति और सतनाम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

अनाज खरीदी के नाम पर ठगे गए ये किसान:

कुल धोखाधड़ी राशि – ₹12,69,242

फ्लोर मिल के जरिए अनाज बेचती थी पर्यवेक्षक

जानकारी मिली है कि सतनाम कौर की जबलपुर में फ्लोर मिल है, जिसके जरिए वह दलालों की मदद से किसानों से अनाज खरीद रही थी। अनाज को जबलपुर भेजा जाता था, लेकिन किसानों को भुगतान नहीं किया गया

पुलिस को इस मामले में और शिकायतें भी मिल रही हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में और नए केस सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.