cropped-mp-samwad-1.png

धार जिले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रु की रिश्वत लेते पकड़ा

0

After construction of passenger waiting room, no responsibilities were taken

धार
धार जिले में बुधवार को दोपहर दो बजे लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रु की रिश्वत लेते हुए कामन सर्विस सेंटर ई-गवगवर्नेंस के जिला प्रबंधक व जिला समन्वय को धार में रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई यहां सर्किट हाउस में की गई। इसमें अरविंद पुत्र तुलाराम वर्मा जिला प्रबंधक सीएससी सेंटर ई – गवर्नेंस धार व रवि सिंह पुत्र सुरेश सिंह गहलोत जिला समन्वयक सीएससी सेंटर ई गवर्नेंस धार को गिरफ्तार कर लिया है। आधार केंद्र संचालन के लिए मिलने वाले सामान कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन के लिए इन दोनों ने 40 हजार रु की मांग की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक विजय पुत्र रामेश्वर कुमावत निवासी बरमंडल तहसील सरदारपुर जिला धार ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि सरदारपुर में एक आधार केंद्र चालू करना था। इसके लिए जिला प्रबंधक एवं समन्वयक से मिलकर उसने आधार पंजीयन केंद्र चालू करने के लिए आवेदन दिया था।
 
यह आवेदन मान्य हो गया था। आधार केंद्र संचालन के लिए आवेदक को मिलने वाला सामान इसमें कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन आदि मिलना था। इसके लिए जिला प्रबंधक अरविंद वर्मा एवं जिला समन्वयक रवि गहलोत द्वारा विजय कुमावत से 40 हज़ार रु की रिश्वत मांगी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.