MP SAMVAAD LOGO 2

लूट का लाइसेंस? लटेरी में शराब की ओवररेटिंग पर हंगामा.

0

License to loot? Uproar over overpricing of liquor in Lateri.

Special Correspondent, Lateri, Vidisha MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, विदिशा। विदिशा जिले के लटेरी में शराब दुकान पर ओवररेटिंग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। समाजसेवी नीरज अग्रवाल के साथ अभद्रता के मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

MRP 170, वसूली 220—खुलेआम लूट पर सवाल

मामले में सामने आया कि 170 रुपये एमआरपी वाली बीयर को 220 रुपये में बेचा जा रहा था। इतना बड़ा अंतर होने के बावजूद अब तक आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

FIR के बाद भी जारी ओवररेटिंग, उपभोक्ताओं का शोषण

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान पर आज भी तय कीमत से ज्यादा वसूली की जा रही है। यानी FIR के बाद भी ओवररेटिंग पर रोक नहीं लग पाई है और उपभोक्ताओं का शोषण लगातार जारी है।

कांग्रेस का विरोध तेज, कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर विरोध जताते हुए कहा है कि केवल FIR दर्ज करना काफी नहीं है। जब तक ओवररेटिंग बंद नहीं होगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

चेतावनी: नहीं हुई कार्रवाई तो उग्र होगा आंदोलन

विरोध कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आबकारी विभाग ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो यह मामला जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक उठाया जाएगा और आंदोलन और तेज होगा।

“कागजों में कार्रवाई, जमीन पर लूट जारी?”

लटेरी का यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
क्या कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी?
या वाकई ओवररेटिंग पर लगाम लगेगी?

अब नजर आबकारी विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.