MP SAMVAAD LOGO 2

कटनी में अपराध पर लगाम: पुलिस ने कैसे किया कमाल?

0
SP Abhinay Vishwakarma inspecting Katni police station during night crackdown

Crime Crackdown in Katni: How Police Pulled Off a Masterstroke!

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

Katni Police launched a midnight crackdown, inspecting stations, checking criminals, and registering 100+ cases. From illegal liquor to NDPS Act violations, strict action was taken. SP Abhinay Vishwakarma led surprise checks, ensuring public safety.

MP संवाद, कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने थाना रीठी का औचक निरीक्षण किया। जिले के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रातभर चले अभियान में बड़वारा, कैमोर, बहोरीबंद और रंगनाथ नगर सहित विभिन्न स्थानों का आकस्मिक भ्रमण किया गया।

अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे कांबिंग गस्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने थाना रीठी में विभिन्न रजिस्टरों, एफआईआर रजिस्टर, अपराध जरायम, सीसीटीएनएस और बंदी गृहों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया ने थाना रंगनाथ, एसडीओपी स्लीमनाबाद ने थाना बहोरीबंद और एसडीओपी विजय राघवगढ़ ने थाना कैमोर का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रमुख कार्यवाही:

  • गुंडा चेकिंग: 44 अपराधियों के घरों पर छापेमारी।
  • निगरानी बदमाश: 58 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच।
  • जुआ व शराब के खिलाफ अभियान: 20 आबकारी मामले दर्ज।
  • नशा मुक्ति अभियान: एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज।
  • वारंट तामील: 34 समन और 14 जमानती वारंट जारी।
  • नशे में वाहन चालन पर कार्रवाई: 8 लोगों के खिलाफ धारा 185 के तहत केस, वाहन जब्त।
  • शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई: धारा 170, 126, 135 और 129 BNSS के तहत 83 लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही।

इस दौरान, सभी थाना प्रभारियों ने रात 12 बजे से गश्त शुरू की और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबे, एटीएम तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की पूछताछ की। पुलिस ने गुंडों और बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.