MP SAMVAAD LOGO 2

कटनी में नल-जल योजना बनी भ्रष्टाचार का गड्ढा! 1.36 करोड़ खर्च फिर भी सूखा.

0
mpsamwad.com Nal Jal Corruption

Nal-Jal Scheme Turns into a Pit of Corruption in Katni! ₹1.36 Crore Spent, Yet No Water Supply.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

Despite ₹1.36 crore being spent on the Nal-Jal Scheme in Katni’s Pidrai village, residents are still without water. Damaged pipelines, incomplete overhead tanks, and no supply have raised serious corruption concerns. Villagers demand a high-level inquiry into the irregularities and negligence of officials and contractors.

MP संवाद, कटनी। जिले की ग्राम पंचायत पिड़रई में नल-जल योजना भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का जीता-जागता उदाहरण बन चुकी है। सरकार द्वारा योजना पर ₹1.36 करोड़ खर्च किए जाने के बावजूद, गांव की जनता आज भी एक-एक बूंद पानी को तरस रही है।

? घटिया निर्माण, अधूरी सप्लाई

ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइनें घटिया सामग्री से बिछाई गईं, जिनमें कुछ ही महीनों में जगह-जगह दरारें और लीकेज हो गए। कई स्थानों पर पाइपें जमीन से बाहर निकली हैं, जबकि कई मोहल्लों में तो पाइप बिछाई ही नहीं गई।

जिन घरों में कनेक्शन मिला, वहां भी नलों से पानी नहीं आता। महिलाएं और बच्चे दूरदराज के हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और किसानों की खेती दोनों पर असर पड़ रहा है।

?️ पानी की टंकी और पंप हाउस अधूरे

गांव में बनी उच्च स्तरीय पानी की टंकी और पंप हाउस अब तक अधूरे पड़े हैं। बिजली कनेक्शन के नाम पर केवल खंभे गाड़े गए हैं, मोटरें तक नहीं लगाई गईं।

⚠️ शिकायतें हुईं, पर कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों ने कई बार कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत की, लेकिन सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। न ठेकेदार पर कार्रवाई हुई, न ही अधिकारियों पर। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि योजना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और गांव के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.