MP SAMVAAD LOGO 2

वोट चोरी’ पर पटवारी का बड़ा बयान, कटनी में गरजी कांग्रेस.

0
MP Congress Chief Jitu Patwari addressing supporters in Katni accusing BJP of vote theft – mpsamwad.com

Big Statement by Patwari on ‘Vote Theft’, Congress Roars in Katni.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

During his visit to Katni, MP Congress Chief Jitu Patwari accused the BJP of forming the 2023 Madhya Pradesh government through ‘vote theft’ by manipulating voter lists. He urged party workers to closely monitor voter records, addressing supporters before heading to the ‘Vote Satyagraha’ movement in Rewa.

MP संवाद, कटनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी अल्प प्रवास के दौरान पीर बाबा बाईपास पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत निर्वाचन आयोग पर जो ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है, वह पूरी तरह सही है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में बड़ी मात्रा में वोटर लिस्ट में हेराफेरी की गई थी। कई वैध मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए थे, जिससे वे मतदान से वंचित रह गए। इसी वोट चोरी के दम पर 2023 में भाजपा की सरकार बनी थी।

श्री पटवारी ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अब वोटर लिस्ट पर कड़ी नजर रखनी होगी।

रीवा में आयोजित ‘वोट सत्याग्रह आंदोलन’ में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव गोल्डन पांडे, जिला सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, इंटक कांग्रेस अध्यक्ष बी.एम. तिवारी, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद ईश्वर बहरानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद, जालिम यादव, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश जाटव, पार्षद तुलाराम गोटिया, पूर्व पार्षद मंगल चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती माधुरी जैन, रणजीत सिंह, मुकेश परोहा, शैलेंद्र पौराणिक, सत्तू सोनी, श्याम यादव, ललित सोनी, महामंत्री अजय जैसवानी, अशोक बहलानी, प्रशांत जैन समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.