MP SAMVAAD LOGO 2

बिना परमिट दौड़ रहीं बसें जब्त, सिस्टम पर उठे सवाल.

0

Buses running without permits seized, questions raised on the system.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। कटनी जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

बिना परमिट दौड़ रहीं बसें जब्त

जांच के दौरान दो यात्री बसें नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित पाई गईं।
ये बसें निर्धारित 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी थीं और बिना वैध परमिट के सड़कों पर चल रही थीं।
परिवहन विभाग ने बस क्रमांक MP-09-FA-3323 और MP-21-P-0225 को जब्त कर लिया।
एक बस को थाना बरही और दूसरी को थाना बड़वारा में खड़ा कराया गया है।

बिना परमिट दौड़ रहीं बसें जब्त

जांच के दौरान दो यात्री बसें नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित पाई गईं।
ये बसें निर्धारित 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी थीं और बिना वैध परमिट के सड़कों पर चल रही थीं।
परिवहन विभाग ने बस क्रमांक MP-09-FA-3323 और MP-21-P-0225 को जब्त कर लिया।
एक बस को थाना बरही और दूसरी को थाना बड़वारा में खड़ा कराया गया है।

अधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता, बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया घर

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी बच्चों को अपने वाहन से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।
इसके बाद स्कूल बस को जब्त कर थाना बरही में खड़ा कराया गया।

प्रशासन की चेतावनी—अब नहीं चलेगी लापरवाही

परिवहन विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि बिना दस्तावेज या नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

“लापरवाही या मौत का इंतजाम?”

यह मामला साफ दिखाता है कि नियमों की अनदेखी किस तरह लोगों—खासकर बच्चों—की जान को खतरे में डाल रही है।
सवाल यह है कि इतने समय तक ये वाहन सड़कों पर कैसे चलते रहे?
जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.