MP SAMVAAD LOGO 2

कटनी: अपेक्स हॉस्पिटल में युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा.

0
mpsamwad.com Apex Hospital Protest

Katni: Youth Dies at Apex Hospital, Family Erupts in Anger.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

A young man died during treatment at Katni’s Apex Hospital. Family members accused doctors of negligence, sparking chaos outside the hospital. A large police force was deployed to control the situation. Doctors were safely escorted out as the protest intensified, later calming down after assurances of legal action.

MP संवाद, कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती अरुण वंशकार (27) की इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई थी। उसे गंभीर अवस्था में जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए और मंगलवार रात करीब 8 बजे अपेक्स हॉस्पिटल के बाहर भारी संख्या में एकत्र होकर जबरदस्त हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से युवक की मौत हुई है। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। लगभग तीन घंटे तक चली इस हलचल के दौरान अस्पताल के शटर बंद कर दिए गए और डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके निवास भेजा गया।

पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद ही लोग शांत हुए। फिलहाल, परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.