MP SAMVAAD LOGO 2

पति घायल, पत्नी से करवाई गई सफाई—कटनी में बड़ा सवाल.

0

Husband injured, wife forced to clean — big questions raised in Katni.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। कटनी जिला अस्पताल से एक बेहद संवेदनहीन और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग बेहतर सेवाओं के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर एक महिला को अपने गंभीर रूप से घायल पति के इलाज के दौरान अपमान और मजबूरी का सामना करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बरही के रातकरेला निवासी राहुल बर्मन (32) शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें 108 एम्बुलेंस (क्रमांक CG 04 NB 6385) के जरिए जिला अस्पताल लाया गया।

रास्ते में हालत बिगड़ने पर उन्हें उल्टियां हुईं, जिससे एम्बुलेंस गंदी हो गई।

पत्नी से ही करवाई गई सफाई!

अस्पताल पहुंचने के बाद जहां डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे थे, वहीं बाहर उसकी पत्नी शालू बर्मन को एम्बुलेंस कर्मचारियों ने वाहन साफ करने के लिए मजबूर कर दिया।
पति की गंभीर हालत और मानसिक तनाव के बावजूद महिला बेबसी में पानी डालकर एम्बुलेंस साफ करती रही।

वीडियो वायरल, सिस्टम पर सवाल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में महिला खुद यह कहती नजर आ रही है कि एम्बुलेंस कर्मचारियों के कहने पर वह सफाई कर रही है।

यह घटना आपातकालीन सेवाओं की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जांच के आदेश, कार्रवाई का भरोसा

मामले के सामने आने के बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा—
“मरीज के परिजन से एम्बुलेंस साफ करवाने का मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच करवाई जा रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

“सेवा या संवेदनहीनता?”

क्या यही है आपातकालीन सेवा का चेहरा?
क्या जिम्मेदारों पर वाकई कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?

यह घटना सिर्फ एक लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता का आईना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.