MP SAMVAAD LOGO 2

कॉपी जांची तो फेल छात्र पास हो गए! जीवाजी विवि में मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल.

0

Jiwaji University exam scam: Evaluation process under fire after failed students marked passed

Students passed after failing; Jiwaji University evaluation scam exposed

Shocking twist in Jiwaji University exams — failed students marked as passed after evaluation review

Copied answer sheets led to failed students passing! Questions raised on the evaluation process at Jiwaji University.

Special Correspondent, Gwalior, MP Samwad.

Jiwaji University faces a shocking controversy as students who had failed are now declared passed after answer sheet re-evaluation. Allegations of manipulation and negligence in the examination system have surfaced, sparking serious questions about the credibility of the university’s evaluation process.

जीवाजी विश्वविद्यालय में हैरान करने वाला खुलासा, फेल छात्र पुनर्मूल्यांकन के बाद हो गए पास! मूल्यांकन प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े, लापरवाही और गड़बड़ी के आरोपों से हड़कंप मचा।

MP संवाद, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर के लगभग 50 छात्र-छात्राओं के फेल होने के मामले में बड़ा मोड़ आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विरोध प्रदर्शन के बाद जब तीन छात्रों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन किया गया, तो सभी पास हो गए।

महानगर मंत्री हिमांशु सहित छात्रों ने कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य और कुलसचिव राकेश कुशवाह के समक्ष मनमाने ढंग से फेल करने के आरोप लगाते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग की। जांच में सुमित शर्मा, अमित पुलवाना और उमर की कॉपियों में क्रमश: 9, 6 और 2 अंक बढ़ाए गए, जिससे वे पास हो गए।

एबीवीपी ने मांग की है कि:

  • शेष 47 छात्रों की कॉपियों का भी पुनर्मूल्यांकन किया जाए
  • मूल्यांकन करने वाले शिक्षक को ब्लैकलिस्ट किया जाए
  • 10 दिनों के भीतर नया परिणाम घोषित किया जाए

कुलसचिव ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने परीक्षा अच्छी दी थी, लेकिन मूल्यांकन में गड़बड़ी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.