MP SAMVAAD LOGO 2

रिहयासी इलाके में तेंदुए की दस्तक, इलाके में दहशत का माहोल।

0

Intrusion of a Leopard in the Residential Area, Atmosphere of Terror Prevails in the Locality.

Sahara Samachaar; Amla; Betul;

वन अमला लगा सर्चिंग में । मामला उप नगरी बोड़खी का ।
Forest Department Amala engaged in searching. The case is of the sub-town Bodhki.

हरिप्रसाद गोहे
आमला
। सुबह छः बजे नगर के उपनगरी बोडखी आमला बैतूल मुख्य सड़क से हथिया निवास की ओर जाते तेंदुए को देखे जाने की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहोल है । मिली जानकारी अनुसार उक्त घटना क्रम वहा स्थित आकृति सुपर मार्केट के सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ । तेंदुए की जंगल से शहरी क्षेत्र में प्रवेश पर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है । जानकारी अनुसार लोगों ने तेंदुए को देखा खेतों में पग मार्क भी मिले है। वहीं किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है । बहरहाल तेंदुए की आमद की सूचना वन विभाग को मिली है । वन परिक्षेत्र अधिकारी आमला रामस्वरूप उईके ने बताया वन अमले को सर्चिग के लिए लगाया गया है। साथ ही प्राप्त विडियो फुटेज को भी दिखवाया जा रहा है।

Sahara Samachaar; Amla; Betul;

जानकारी के अनुसार शहर से सटा हुआ चिखलार,धाराखोह, मरामझिरी ये ऐसे इलाके हैं जिसके बाद मैदानी स्तर के कर्मचारियों को सतर्क करने के साथ साथ ग्रामीणों को भी सावधान रहने की नसीहतें दी जाती हैं। उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले जंगल का बहुत बड़ा हिस्सा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटा होने के कारण सारणी, चोपना सहित बैतूल शहर से सटे जंगलों में शेर तेंदुए का कभी कभी मूवमेंट हो जाता है, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की इस पर पूरी नजर रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.