MP SAMVAAD LOGO 2

कागजों में सुरक्षा, हकीकत में जान का खतरा: ग्वालियर होटल हादसा.

0
mpsamwad.com gwalior lift disaster

ASCII

Safety on Paper, Death Trap in Reality: Shocking Lift Accident at Gwalior Hotel

Special Correspondent, Gwalior, MP Samwad.

Eight injured, four with broken legs as overloaded lift crashes at Gwalior’s Royal Inn Hotel. Eyewitnesses report safety negligence as 8-person elevator meant for 4 collapsed during conference. Municipal team finds hotel staff fled post-accident, exposing systemic safety failures in Madhya Pradesh hospitality sector.

ग्वालियर के रॉयल इन होटल में ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 8 घायल, 4 के पैर टूटे। 4 लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में 8 सवार थे। घटना के बाद होटल स्टाफ फरार, नगर निगम की जांच जारी।.

MP संवाद, ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित होटल रॉयल इन में गुरुवार दोपहर सनसनीखेज घटना घटी जब होटल की लिफ्ट अचानक भरभराकर गिर गई। लिफ्ट में सवार सभी 6-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं और होटल का शेफ भी शामिल है। घायलों में से चार के पैर टूटने की खबर है।

“धड़ाम की आवाज के बाद चीखें सुनाई दीं”
एक ग्राहक ने बताया, “होटल में पेस्टीसाइड कंपनी का सम्मेलन चल रहा था। लंच के बाद अचानक तेज धड़ाम की आवाज आई। नीचे से चीखें सुनकर हम दौड़े तो पता चला लिफ्ट गिर गई है।”

अफरा-तफरी के बीच बचाव अभियान
घटनास्थल पर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लिफ्ट का दरवाजा खोलने पर लोग “भूसे की तरह” एक-दूसरे पर गिरे मिले। स्थानीय लोगों ने फर्स्ट एड देकर सभी घायलों को आरोग्य धाम अस्पताल पहुंचाया।

प्रशासन की नींद, होटल प्रबंधन फरार
नगर निगम की टीम के पहुंचते ही होटल स्टाफ छिप गया। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट का ओवरलोड होना संभावित कारण बताया जा रहा है। बताते चलें कि 4 व्यक्तियों की क्षमता वाली इस पुरानी लिफ्ट में 7-8 लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.