ऐप से हाजिरी, ड्यूटी से गायब: 6 CHO बर्खास्त, 2 की सैलरी पर चली कैंची.
Marked Present on App, Absent on Duty: 6 CHOs Dismissed, Salaries Slashed for 2 Others.
Special Correspondent, Gwalior, MP Samwad.
Fake attendance scandal exposed in Gwalior! Collector dismissed 6 Community Health Officers and slashed the salary of 2 for skipping duty while marking attendance through an app. Strict action is now being taken to ensure discipline in public health services.
MP संवाद, ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) फील्ड में ड्यूटी करने की बजाय घर बैठे मोबाइल ऐप पर उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर ने 6 CHO को सेवा से बर्खास्त कर दिया, जबकि 2 CHO के अनुपस्थित दिनों से दोगुना वेतन की वसूली के आदेश दिए हैं।
यह कार्रवाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक के दौरान की गई। बैठक में सामने आया कि कई CHO बिना अनुमति के कार्यस्थल से गैरहाजिर हैं और ऐप के माध्यम से फर्जी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बर्खास्त किए गए CHO:
- शशिकला कुमारी (घरसोंदी)
- दीपक सिंह तोमर (नौगांव)
- के. पी. राणा (देवरा)
- शिवेन्द्र सिंह तोमर (गढ़रौली)
- विकेन्द्र सिंह (गिजौर्रा)
- अनुपमा यादव (पार)
जिनके वेतन काटने के निर्देश दिए गए:
- उपदेश राजौरिया (छोटी अकबई)
- कनूप्रिया आहूजा (गिरवई)
कलेक्टर ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और समयबद्धता अनिवार्य है। आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा मिले, यह प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि लापरवाही पाई गई तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।