cropped-mp-samwad-1.png

शहर की बदहाली पर ऊर्जा मंत्री का हमला: 100 करोड़ पैकेज की मांग.

0
Gwalior broken roads overflowing sewers dark streets energy minister demands 100 crore package mpsamwad.com

Gwalior Drowning in Hell: Broken Roads, Overflowing Sewers, and Darkness.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

Gwalior faces a crisis with broken roads, overflowing sewers, and dark streets, exposing the city’s neglect. Energy Minister Pradyuman Singh Tomar slammed the administration, demanding a ₹100 crore special package to restore infrastructure. Officials are under pressure as public outrage grows over the deteriorating urban conditions.

MP संवाद, भोपाल में मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई अनौपचारिक बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर शहर की बदहाली पर नाराजगी जताई। तोमर ने कहा, “शहर की स्थिति भयावह है, हर तरफ अव्यवस्था का आलम है। न नगर निगम सुन रहा, न कलेक्टर।”


सड़कों पर गड्ढे, स्ट्रीट लाइट बंद और गंदगी का अंबार

तोमर ने कहा कि सड़कों पर इतने गड्ढे हैं कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से गली-मोहल्ले अंधेरे में डूबे हैं। सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग न होने से कचरे के ढेर हर जगह दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलें।


सीवर और पानी का भयावह दृश्य, अधिकारी बेबस

सूत्रों के अनुसार तोमर ने बताया कि ग्वालियर में सीवर की स्थिति बहुत दयनीय है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है, सीवर के चेंबर खुले पड़े हैं और अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। तोमर ने आक्रामक अंदाज में कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है।


विशेष पैकेज की मांग और अधिकारियों की चेतावनी

ऊर्जा मंत्री ने शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री से ग्वालियर के लिए विशेष पैकेज के तौर पर 100 करोड़ रुपये देने की मांग की। इस नाराजगी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी हुई और जल्द ही अधिकारियों की टीम ग्वालियर जाकर स्थिति का जायजा लेगी।


ग्वालियर की सड़कें और सीवर चर्चा का विषय बन गईं

ग्वालियर की टूटी सड़कों और धसकती नव-निर्मित सड़कों में निकल रही सुरंगों की चर्चा देशभर में हो चुकी है। ऊर्जा मंत्री खुद क्षेत्र में जाकर सड़कों की स्थिति देख चुके हैं। जनता ने मंत्री को सड़कें और घरों में भरे पानी की स्थिति दिखाकर नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.