cropped-mp-samwad-1.png

जबलपुर के रेल यात्रीयों के लिए खुशखबरी ! गाड़ी नंबर 01707 और 01708 विशेष ट्रेन तीर्थयात्रा सीजन के लिए 8 ट्रिप संचालित करेगी

0

जबलपुर

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।सावन के महीना शुरू होने से पहले ही भारतीय रेलवे ने जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है जो 15-16 जुलाई से चलेगी। इससे वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को लाभ मिलेगा। इन सभी ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है।यात्री बुकिंग से पहले इसे चेक कर सकते है ।

इसके अलावा मध्य रेल के भुसावल मंडल में भुसावल-खंडवा खंड के बीच मरम्मत का काम चलने के कारण मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 33 ट्रेनों को 23 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। वही जनरल कोच वाली लंबी दूरी की 46 ट्रेनों में 92 नए कोच लगाए गए हैं।

15-16 जुलाई को चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई 2024 से 05 अगस्त 2024 तक प्रत्येक सोमवार को जबलपुर स्टेशन से 06:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कटनी मुड़वारा 07:20 बजे, दमोह 08:45 बजे और सागर 09:45 बजे होकर मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
  • इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे।
  • गाड़ी संख्या 01708 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई 2024 से 06 अगस्त 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सायं 18:10 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी बुधवार शाम 17:55 बजे सागर, 19:00 बजे दमोह, 21:10 बजे कटनी मुड़वारा और रात्रि में 23:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।
  • जबलपुर से शुरू होने वाली ट्रेन कटनी, मुरवाड़ा, दमोह, सागर, झांसी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन जंक्शन, नई दिल्ली, शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, जींद जंक्शन, जाखल जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन से होकर गुजरेगी और अंत में श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

22 जुलाई तक निरस्त रहेगी ये गाड़ियां

  • 1. गाड़ी संख्या 01025, दादर सेंट्रल – बलिया एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 17.07.2024, 19.07.2024, 22.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 2. गाड़ी संख्या 01026, बलिया – दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024, 19.07.2024, 21.07.2024, 24.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 3. गाड़ी संख्या 01027, दादर सेंट्रल – गोरखपुर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14. 16, 18, 20 और 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 4. गाड़ी संख्या 01028, गोरखपुर – दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16, 18, 20, 22 और 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • 5. गाड़ी संख्या 02131, पुणे – जबलपुर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 22.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 6. गाड़ी संख्या 02132, जबलपुर – पुणे एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 7. गाड़ी संख्या 02185, रीवा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 8. गाड़ी संख्या 02186, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – रीवा एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 22.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 9. गाड़ी संख्या 04715, बीकानेर – साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2024, 20.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 10. गाड़ी संख्या 04716, साईंनगर शिर्डी – बीकानेर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 11. गाड़ी संख्या 05289, मुजफ्फरपुर – पुणे एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2024, 23.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 12. गाड़ी संख्या 05290, पुणे – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 22.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 13. गाड़ी संख्या 05326, लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल, दिनांक 19.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 14. गाड़ी संख्या 11115, भुसावल – इटारसी एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 22.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • 15. गाड़ी संख्या 11116, इटारसी – भुसावल एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 22.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • 16. गाड़ी संख्या 12167, लोकमान्य तिलक टर्मिनस – वाराणसी एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 21.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • 17. गाड़ी संख्या 12168, वाराणसी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से , दिनांक 16.07.2024 से 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • 18. गाड़ी संख्या 12187, जबलपुर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15, 17 और 20.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 19. गाड़ी संख्या 12188, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – जबलपुर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16, 18 और  21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 20. गाड़ी संख्या 15065, गोरखपुर – पनवेल एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14, 15, 16, 18,19 20 20.07.2024, 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 21. गाड़ी संख्या 15066, पनवेल – गोरखपुर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15, 16, 17, 18, 19 और 21.07.2024, 22.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 22. गाड़ी संख्या 15067, गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 23. गाड़ी संख्या 15068, बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 24. गाड़ी संख्या 15547, रक्सौल – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 25. गाड़ी संख्या 15548, लोकमान्य तिलक टर्मिनस – रक्सौल एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 26. गाड़ी संख्या 19013, भुसावल – कटनी एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 22.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • 27. गाड़ी संख्या 19014, कटनी – भुसावल एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024 से 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • 28. गाड़ी संख्या 22171, पुणे – रानी कमलापति एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 29. गाड़ी संख्या 22172, रानी कमलापति – पुणे एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 20.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 30. गाड़ी संख्या 22455, साईंनगर शिर्डी – कालका एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024, 20.07.2024, 23.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 31. गाड़ी संख्या 22456, कालका – साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 18.07.2024, 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 32. गाड़ी संख्या 82355, पटना – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 17.07.2024, 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • 33. गाड़ी संख्या 82356, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – पटना एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024, 19.07.2024, 23.07.2024 को निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच

  • गाड़ी 15634/15633 गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस, 15631/15632 गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस,15630/15629 सिलघाट टाउन ताम्बरम नागौन एक्सप्रेस।
  • 15647/15648 गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 15651/15652 गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस , 15653/15654 गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस।
  • 15636/15635 गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस, 12510/12509 गुवाहाटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 15909/15910 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 20415/20416 वाराणसी इंदौर सुपर फास्ट एक्सप्रेस।
  • 20413/20414 काशी महाकाल वाराणसी इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13351/13352 धनबाद अलप्पुषा़ एक्सप्रेस।
  • 14119/14120 काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस, 12976/12975 जयपुर मैसूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 17421/17422 तिरुपति कोल्लम एक्सप्रेस।
  • 12703/12704 हावड़ा सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस,12253/12254 बेंगलुरु भागलपुर एक्सप्रेस।
  • 16527/16528 यशवंतपुर कन्नूर एक्सप्रेस, 16209/16210 अजमेर मैसूर एक्सप्रेस,12703/12704 हावड़ा सिकंदराबाद एक्सप्रेस।
  • 16236/16235 मैसूर तूतीकोरिन एक्सप्रेस,16507/16508 जोधपुर बेंगलुरु एक्सप्रेस, 20653/20654 केसर बेंगलुरु सिटी बेलगामी सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 17311/17312 चेन्नई सेंट्रल हुबली सुपरफास्ट एक्सप्रेस,12253/12254 बेंगलुरु भागलपुर अंग एक्सप्रेस।
  • 16559/16590 बैंगलोर सिटी सांगली रानी चेन्नम्मा एक्सप्रेस, 09817/09818 कोटा जंक्शन दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 19813/19814 कोटा सिरसा एक्सप्रेस, 12972/12971 भावनगर बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 19217/19218 वेरावल जंक्शन मुंबई बांद्रा वेरावल जंक्शन सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस, 22956/22955 मुंबई बांद्रा- भुज कच्छ सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 20908/20907 भुज दादर सायाजी नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11301/11302 मुंबई बेंगलुरु उदयन एक्सप्रेस।
  • 12111/12112 मुंबई अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12139/12140 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.