cropped-mp-samwad-1.png

दतिया जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल

0

 दतिया

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और 15 फीट नीचे जा गिरी। इस पूरे हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जिसमें 2 लड़कियां और 2 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दतिया में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रतनगढ़ माता मंदिर की ओर दर्शन के लिए जा रही थी। तभी मैथानी पाली के पास सुबह करीब 4:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और ये दुर्घटना हो गई। अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि वाहन सड़क से उतरकर पलट गया और पुलिया से करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। इस दौरान 2 लड़कियों और दो महिलाओं समेत 5  लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने घालयों पर जानकारी दी कि गंभीर रूप से घायल एक लड़की को ग्वालियर रेफर किया गया है और दूसरी को झांसी ले जाया गया है। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

35 लोग सवार थे ट्राली में

ट्राली में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से कुल पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। गांव से सात ट्रेक्टर मंदिर जाने के लिए निकले थे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद दतिया पुलिस एसपी वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.