MP SAMVAAD LOGO 2

कंट्रोल दुकानें बनीं घोटाले का अड्डा! शिवपुरी में ट्रक पकड़ा, दतिया में खुला राज! पीडीएस घोटाले में बड़ा खेल उजागर.

0
mpsamwad.com दतिया चावल घोटाला

Fair price shops turned into scam hubs! Truck seized in Shivpuri, racket exposed in Datia – major PDS scam uncovered.

Special Correspondent, Shivpuri, MP Samwad.

A major PDS scam was exposed in Datia after Shivpuri police seized a truck carrying ₹11 lakh worth of government rice. Investigation revealed the ration was illegally dispatched from Datia to Gujarat. Revenue officials raided a warehouse and recovered large quantities of PDS wheat and rice.

MP संवाद, शिवपुरी की पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया, जिसमें 412 क्विंटल चावल था — जिसकी बाज़ार कीमत ₹11.2 लाख आँकी गई। यह सरकारी अनाज दतिया से गुजरात ले जाया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर दतिया राजस्व विभाग हरकत में आया और इस गोदाम पर कार्रवाई की गई।

? छापा मारने वाली टीम में ये अधिकारी शामिल थे:

  • संतोष तिवारी (अनुविभागीय अधिकारी)
  • ऋषि कुमार सिंघई (अपर कलेक्टर)
  • सुनील कुमार बनोरिया (थाना प्रभारी, सिविल लाइन)

?️ राजनंदनी ट्रेडर्स पर गिरा प्रशासन का शिकंजा

जिस गोदाम पर छापा मारा गया, उसका नाम राजनंदनी ट्रेडर्स है और गौरव साहू इसका मालिक है। गोदाम में एक आटा मिल भी संचालित हो रही है। जानकारी के अनुसार यह गोदाम पीडीएस का चावल और गेहूं खुलेआम खरीदता-बेचता है

? सब्जी मंडी और किला चौक में भी फर्जी खरीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि किला चौक और सब्जी मंडी में कई दुकानों पर भी सरकारी अनाज की खुली खरीद-फरोख्त हो रही है। यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर फैला हुआ है।

? अमीरों के नाम बने बीपीएल कार्ड, कंट्रोल संचालकों का खेल

दतिया में कई कंट्रोल संचालकों ने अमीर लोगों के नाम पर राशन कार्ड बनवाए हैं। इन कार्डों का उपयोग भी कंट्रोल संचालक स्वयं करते हैं, और असल गरीबों तक अनाज पहुँच ही नहीं पाता। मौके से भारी मात्रा में पीडीएस अनाज जब्त किया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.