MP SAMVAAD LOGO 2

दमोह में ‘सेफ क्लिक’ अभियान: साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस का अनूठा प्रयास.

0

दमोह पुलिस ने ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया।

दमोह पुलिस 'सेफ क्लिक' अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देती हुई।

दमोह पुलिस द्वारा चलाए गए साइबर सुरक्षा अभियान में स्थानीय नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई।

Safe Click’ Campaign in Damoh: A Unique Initiative by Police to Prevent Cyber Fraud.

Special Correspondent, Damoh, MP Samwad.

दमोह। पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता विशेष अभियान ‘सेफ क्लिक’ के तहत सोमवार को दमोह जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान को प्रभावी रूप से चलाया गया।

थानों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
थाना दमोह देहात: सहायक उपनिरीक्षक आनंद एवं प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव ने चौकी परिसर और ग्राम समन्ना में स्थानीय लोगों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।
थाना तेजगढ़: थाना प्रभारी ने शासकीय हाई स्कूल तेजगढ़ में छात्रों और शिक्षकों को इंटरनेट सेफ्टी, ओटीपी सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप्स जैसी अहम जानकारियाँ दीं।
थाना बटियागढ़: उपनिरीक्षक शेष कुमार दूबे व उनकी टीम ने ग्राम बकायन के मंदिर प्रांगण में स्थानीय नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
थाना गैसाबाद: सहायक उपनिरीक्षक गोदन पटेल ने बस स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए।
थाना पटेरा: सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह ने किसानों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को फर्जी लोन ऐप्स, ओटीपी फ्रॉड और इंटरनेट सेफ्टी के बारे में जानकारी दी।

साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर
अभियान के तहत साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए पंपलेट वितरण किए गए और दीवारों पर जागरूकता पोस्टर चिपकाए गए। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता को संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, अज्ञात लिंक या संदिग्ध ऐप्स डाउनलोड न करने जैसी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया।

दमोह पुलिस का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर क्राइम के प्रति नागरिकों को सतर्क करना और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.