MP SAMVAAD LOGO 2

CM Rise स्कूल में ‘शिक्षा नहीं, दुर्घटना’! जिम्मेदार कौन?

0
mpsamwad.com CM Rise Ceiling Collapse

No Education, Only Accident in CM Rise School! Who is Responsible?

Special Correspondent, Mauganj, MP Samwad.

Panic broke out at CM Rise School, Mauganj, as the classroom ceiling collapsed during class. Four students were injured, two seriously. The incident raises serious questions about construction quality and accountability in government education infrastructure.

MP संवाद, मऊगंज (देवतालाब)। देवतालाब स्थित सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (CM Rise School) में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा के दौरान छत का भारी प्लास्टर अचानक गिर गया। इस हादसे में चार छात्र घायल हो गए, जिनमें दो छात्राओं को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

? कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्चे शांतिपूर्वक पढ़ाई कर रहे थे। तभी कक्षा की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे छात्रों पर आ गिरा। स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवतालाब पहुंचाया।

? किसे-क्या चोट लगी?

घायलों में कक्षा 11वीं की छात्रा प्रियांशी द्विवेदी की हालत गंभीर है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं, छात्रा रेनू मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दो अन्य छात्रों को भी मामूली चोटें आई हैं।

? प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही लौर थाना से डायल 100 और विकासखंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा मौके पर पहुंचे। वहीं, स्कूल के प्राचार्य अशोक मिश्रा स्वयं घायल छात्रा को लेकर रीवा अस्पताल रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.