MP SAMVAAD LOGO 2

काली फ़िल्में, हूटर और नेताओं की ठसक सड़क पर ढेर: छतरपुर में मजिस्ट्रेट चेकिंग का चाबुक!

0
Magistrate checking VIP cars with tinted glass and hooters during surprise crackdown in Chhatarpur

Dark Films, Hooters, and Political Swagger Crushed on the Road: Magistrate Crackdown in Chhatarpur!

Special Correspondent, Chhatarpur, MP Samwad.

A surprise magistrate checking drive in Chhatarpur exposed illegal VIP vehicles with tinted windows and hooters. Even politically affiliated cars weren’t spared. Over 50 vehicles were fined, including Fortuners and dumpers, as the administration cracked down on law violations without bias, shaking the city’s so-called ‘VIP culture’.

MP संवाद, छतरपुर शहर की सड़कों पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मजिस्ट्रेट द्वारा वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। जैसे ही खबर फैली, नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग डर के मारे अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग गए, तो कई बस चालकों ने यात्रियों को बस स्टैंड से पहले ही उतार दिया। इससे आम यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

इस चेकिंग अभियान में खास बात यह रही कि कई ऐसी गाड़ियां भी पकड़ी गईं जिन पर बीजेपी नेताओं के नाम, पद, काली फिल्में और हूटर लगे थे। मजिस्ट्रेट्स ने मौके पर ही इन वीआईपी गाड़ियों के चालान काट दिए।

छतरपुर CJM स्वाति जैसवाल और जिला मजिस्ट्रेट अरविंद्र सिंह गुर्जर ने स्वयं सड़क पर खड़े होकर 100 से अधिक गाड़ियों की जांच की। इसमें फॉर्च्यूनर, बस, और डंपर जैसे बड़े वाहनों सहित करीब 50 चालान काटे गए।

ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत ने एक प्रतिष्ठित TV चैनल को बताया कि सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच चौबे तिराहे पर मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। इस दौरान 2 डंपर, एक फॉर्च्यूनर, हूटर, काली फिल्म, लाल-पीली लाइट लगी गाड़ियों का चालान किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने लगभग ₹25,000 और कोतवाली पुलिस ने ₹15,000 के चालान काटे। एक फॉर्च्यूनर और दो डंपरों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.