MP SAMVAAD LOGO 2

घटिया निर्माण की बुनियाद पर टिकी जल जीवन मिशन की टंकी! ग्रामीणों में उबाल.

0
Poor quality water tank construction under Jal Jeevan Mission in Chhatarpur’s Lalouli Panchayat

A Water Tank of Jal Jeevan Mission Built on the Foundation of Poor Construction! Villagers Outraged.

Special Correspondent, Chhatarpur, MP Samwad.

In Chhatarpur’s Lalouli Panchayat, a water tank under the Jal Jeevan Mission is being built with substandard materials. Rusted iron rods and poor storage have triggered public outrage. Locals allege negligence and demand quality checks. The project now symbolizes corruption and broken promises in rural infrastructure.

MP संवाद, छतरपुर: जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत छतरपुर जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत ललौली में जल निगम द्वारा लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है।

हालांकि इस निर्माण में घटिया बालू, गिट्टी और सरिया का खुलेआम उपयोग हो रहा है। निर्माण सामग्री रखने के लिए कोई सेड (shed) नहीं बनाया गया है, जिससे सरिया खुले मैदान में पड़े-पड़े जंग खा गया है। वहीं, कुछ सामग्री पंचायत भवन के अंदर रखी गई है, जिससे पंचायत का नियमित कार्य प्रभावित हो रहा है।

इस अस्वस्थ और गैर-मानक निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्य एलसीसी नामक निजी कंपनी को ठेके पर दिया गया है, जो जिले में अन्य स्थानों पर भी तेजी से निर्माण करवा रही है, लेकिन गुणवत्ता पूरी तरह नदारद है।


इनका कहना है:

“हम निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवा रहे हैं। यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो कार्यवाही की जाएगी।”
एल.एल. तिवारी, महाप्रबंधक, जल निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.