MP SAMVAAD LOGO 2

हाइवे पर नशे का अड्डा! ढाबों में चल रहे गुप्त अहाते, प्रशासन बेखबर.

0
Barghat Alcohol Dens mpsamwad.com

Highway Turns into a Hub of Intoxication! Secret Liquor Rooms Operating in Dhabas, Authorities Unaware.

Special Correspondent, Seoni, MP Samwad.

Illegal liquor dens are flourishing in Barghat, Seoni, where roadside dhabas secretly serve alcohol in private rooms. Even minors are consuming liquor. The unchecked supply from local liquor shops raises serious concerns. Authorities remain inactive, putting public safety and youth at risk. Locals are demanding urgent action.

MP संवाद, सिवनी/बरघाट। बरघाट क्षेत्र में इन दिनों नशे का अवैध कारोबार बेलगाम होता जा रहा है। शराब ठेकों से अंग्रेजी शराब सीधे हाइवे किनारे ढाबों तक सप्लाई की जा रही है, जहां ग्राहकों को खुलेआम बैठाकर शराब पिलाई जा रही है।

बरघाट से बहरई गांव तक के हाईवे पर स्थित कई ढाबों में सेपरेट रूम बनाए गए हैं, जहां आरामदायक माहौल में लोग शराबखोरी कर रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन ढाबों में नाबालिग बच्चे भी रात के अंधेरे में पहुंचकर शराब का सेवन कर रहे हैं।


बिना अनुमति चल रहे हैं ‘अहाते’, अधिकारी बेखबर!

बरघाट क्षेत्र में ढाबों के भीतर बिना अनुमति चल रहे अहातों में शराब परोसी जा रही है। सिवनी-बालाघाट हाईवे पर संचालित कई ढाबों में न केवल युवाओं को, बल्कि नाबालिगों को भी शराब परोसी जा रही है।

इन ढाबों में बैठकर नशा करने के बाद लोग नशे की हालत में वाहन चलाकर लौटते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

आबकारी विभाग और प्रशासन की अनदेखी के चलते ये ढाबे खुलेआम शराबखोरी के अड्डे बनते जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.