MP SAMVAAD LOGO 2

बालाघाट में नहीं थम रहा मौत का मातम! बैगा बच्चों का आंकड़ा 24 पहुंचा.

0

The Tragedy Continues in Balaghat! Death Toll Among Baiga Children Reaches 24.

Special Correspondent, Anand Tamrakar, Balaghat, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, बालाघाट।
बालाघाट जिले के आदिवासी बाहुल्य बिरसा क्षेत्र में बैगा बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में पहले ही 23 बच्चों की मौत की खबर ने प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था को चिंता में डाल दिया था। अब एक और मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इसके साथ ही बच्चों की मौत का आंकड़ा 24 तक पहुंचने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि बिरसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घुम्मुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरटोला निवासी 5 वर्षीय रिहांश, पिता कुंवर सिंह की बुखार के कारण मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है, वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों में भी चिंता और भय का माहौल है।

अब सवाल सिर्फ आंकड़े का नहीं, हर मासूम की जिंदगी का है

24 बच्चों की मौत का आंकड़ा अपने आप में बेहद गंभीर चिंता का विषय है। हर संख्या के पीछे एक परिवार है, एक मां-बाप हैं और एक ऐसा बचपन है, जो असमय जिंदगी की जंग हार गया।

अब जरूरत केवल अधिकारियों के दौरे और आंकड़े जुटाने की नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर तत्काल स्वास्थ्य निगरानी, जांच, उपचार, पोषण, स्वच्छ पेयजल और जागरूकता अभियान को मजबूत करने की है।

प्रशासन द्वारा बच्चों की मौतों के कारणों की जांच और आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद ही इस संकट की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल 5 वर्षीय रिहांश की मौत ने एक बार फिर पूरे सिस्टम से यही सवाल पूछा है—आखिर कब थमेगा बैगा बच्चों की मौत का यह सिलसिला?

Legal Disclaimer

This report is based on preliminary information; the reported cause and death count remain subject to official medical investigation and verification by competent authorities.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.