cropped-mp-samwad-1.png

इलाज में लापरवाही या लूट? अपेक्स हॉस्पिटल पर FIR, जांच रिपोर्ट पेश.

0
Image Source Yashbharat

Negligence or Exploitation in Treatment? FIR Filed Against Apex Hospital, Investigation Report Submitted.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

Following the death of a patient, an FIR has been lodged against Apex Hospital in Satna. The collector received an investigation report from a three-member committee. Allegations include medical negligence, misuse of Ayushman Card, and cash collection. Protests erupted outside the hospital demanding justice and accountability.

MP संवाद, कटनी, बरगवां मार्ग स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की जबलपुर में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। घटना के विरोध में मंगलवार रात लगभग आठ बजे गुस्साए परिजनों और गड्ढा टोला भट्टा मोहल्ला के रहवासियों ने अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। लोग “अस्पताल प्रबंधन मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

परिजनों के आरोपों को गंभीर मानते हुए पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

? तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

जिला कलेक्टर दिलीप यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति में एसडीएम प्रदीप मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह, और सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा को शामिल किया गया।

सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ने बताया कि जांच मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर की गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

? जांच में शामिल थे ये अहम बिंदु:

  • इलाज में लापरवाही
  • आयुष्मान कार्ड के बावजूद कैश वसूली
  • अस्पताल में नियमों के उल्लंघन की आशंका

डॉ. राज सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी आरोपों की वस्तुनिष्ठ जांच की गई है और अब जिला प्रशासन अगली कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.