MP SAMVAAD LOGO 2

औचक निरीक्षण में बंद मिली आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता व समूहों को थमाए नोटिस.

0

Anganwadi found closed during surprise inspection, notices served to workers and groups.

Special Correspondent, Sahara Samachaar, Morena.
मुरैना, अंबाह परियोजना के सीडीपीओ अजय प्रताप सिंह ने पिछले कुछ दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, इस बीच कई आंगनबाड़ी बंद पाई गईं। इसके साथ ही कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर समूह मीनू के अनुसार भोजन का वितरण करते नहीं मिले। जिस पर सीडीपीओ अंबाह ने नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उप कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नोटिस जारी किए हैं। इसी बीच छह समूहों को भी नोटिस जारी किये गए है। सीडीपीओ व्दारा आंगनबाड़ी ताल का पुरा की कार्यकर्ता रमा तोमर, खिरेटा कार्यकर्ता कमलेश, चतुर की गढ़ी की कार्यकर्ता गीता शर्मा, कछपुरा की कार्यकर्ता रजनी शर्मा, हवेली की उप कार्यकर्ता सुमन, खोखलपुरा की उप कार्यकर्ता रीनू, कदमन का पुरा कार्यकर्ता साधना व सहायिका सविता व ताल का पुरा की सहायिका मीना को नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह मीनू अनुसार खाना या नास्ता न देेने पर मां दुर्गा स्व-सहायता समूह उमरिया पुरा, नवीन वैष्णो देवी समूह, मां शारदा, श्रीगणेश समूह, टेड़ीमाता समूह दिमनी तथा बजरंग भागना समूह को नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.