cropped-mp-samwad-1.png

एमवाय अस्पताल में अस्पताल की छठवीं मंजिल पर करीब छह नए वार्ड बनाकर तैयार किए गए

0

इंदौर
इंदौर के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में अब मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। अस्पताल की छठवीं मंजिल पर करीब छह नए वार्ड बनाकर तैयार किए गए हैं। जिससे अब अस्पताल में बेड की संख्या बढ़कर 1152 हो गई है। यहां निजी अस्पताल की तरह वार्ड बनाएं गए है।

कई विभाग के लिए वार्ड
अब इंदौर के साथ ही संभागभर के मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। यहां नेत्र, त्वचा, स्त्री रोग, मास केजुएलटी आदि के लिए अलग-अलग वार्ड बनाएं गए है। इन वार्डों को आधुनिक रूप से सुविधाजनक बनाया गया है। पहले एमवायएच में 800 बेड की सुविधा थी, जो अब बढ़ गई है। इनमें से करीब 300 बेड पुरूषों के हैं। वहीं शेष बच्चों और महिलाओं के लिए है।

मरीजों के बढ़ने से हो जाती थी बेड की किल्लत
कई बार मरीजों की संख्या बढ़ जाने के कारण यहां बेड उपलब्ध नहीं होते थे, ऐसे में अब मरीजों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। हाल ही में चितावद स्थित फिजिकल एकेडमी से एक साथ करीब 60 बच्चे इलाज के लिए आए थे, उन्हें भी इन वार्डों में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ने से मरीजों को लाभ मिलेगा।

वार्डों में हुई स्टाफ की नियुक्ति
नए वार्डों में मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। जिससे इन वार्डों में भी अब 24 घंटे मरीजों को उपचार मिल रहा है। लंबे समय से मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए इन वार्डो के निर्माण किया जा रहा था, जो अब पूरा हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.