MP SAMVAAD LOGO 2

शिवपुरी में सरकारी योजनाएं बनी लूट का जरिया? रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप.

0
Mpsamwad

Have government schemes become a means of loot in Shivpuri? Serious allegations against employment assistant.

Special Correspondent, Shivpuri, MP Samwad.

A widow and another woman in Shivpuri accused an employment assistant of misusing government schemes. Allegations include embezzlement in CM Sambal Yojana and PM Awas Yojana. Complaint submitted during a public hearing prompted administrative action. District officials have assured a detailed investigation and strict measures against the accused.

MP संवाद, शिवपुरी। जिले के खनियाधाना क्षेत्र में पदस्थ एक रोजगार सहायक पर दो महिलाओं से धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित महिलाओं में एक विधवा महिला, और दूसरी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही है। दोनों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर रविंद्र चौधरी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

ग्राम पंचायत काली पहाड़ी निवासी विधवा मीरा प्रजापति ने बताया कि पति की मौत के बाद मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत उसे ₹4 लाख की सहायता राशि मिली थी। रोजगार सहायक बृजेश लोधी ने एलआईसी में निवेश करवाने का झांसा देकर ₹3 लाख की रकम हड़प ली। न एलआईसी की पॉलिसी दी गई, न ही पैसे लौटाए गए।

पीएम आवास योजना की भी रकम निकाली

एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि रोजगार सहायक ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलाने के नाम पर उसके खाते से पैसे निकलवा लिए। महिला ने भी जिला मुख्यालय पर पहुंचकर रोजगार सहायक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

प्रशासन ने दिया जांच का भरोसा

कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने पीड़ितों को न्याय का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.