MP SAMVAAD LOGO 2

अस्पताल या अखाड़ा? रीवा के संजय गांधी अस्पताल में युवक से मारपीट.

0

Assault inside Sanjay Gandhi Hospital, Rewa—A man was locked in an X-ray room and beaten unconscious. Investigation launched after public outrage.

A distressing scene from Sanjay Gandhi Hospital, Rewa, depicting an assault incident inside the X-ray department.

Shocking incident at Sanjay Gandhi Hospital, Rewa—Patient assaulted inside the X-ray room; investigation underway.

Hospital or Arena? Youth Assaulted at Sanjay Gandhi Hospital in Rewa.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

रीवा (Rewa): मध्य प्रदेश के संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) में गुंडागर्दी का शर्मनाक मामला सामने आया है। अपनी मां का इलाज कराने आए एक युवक को एक्स-रे (X-Ray) रूम में बंद कर स्टाफ ने बेरहमी से पीटा। बताया जाता है कि मारपीट में रेडियोलॉजी विभाग की दो महिला कर्मी भी शामिल थीं। युवक को गंभीर हालत में सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया।

कैसे हुई घटना?

पीड़ित युवक देवेंद्र नाथ शुक्ला अपनी बहन शशि मिश्रा और मां फूलमती शुक्ला के साथ एक्स-रे कराने आया था। एक्स-रे रिपोर्ट में देरी को लेकर अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान स्टाफ ने युवक को एक्स-रे रूम में खींचकर बंद कर दिया और बेरहमी से पीटा। जब बहन ने भाई को बचाने की कोशिश की, तो उसे भी मारपीट कर बाहर निकाल दिया गया।

अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया

संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही। रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।

अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह कोई पहली घटना नहीं है। अस्पतालों में स्टाफ और मरीजों के बीच विवाद बढ़ते जा रहे हैं। वार्ड बॉय, सुरक्षाकर्मी और अब रेडियोलॉजी स्टाफ की इस तरह की घटनाएं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

? इस घटना को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.