MP SAMVAAD LOGO 2

लीज खत्म, फिर भी जारी था अवैध उत्खनन! टीकमगढ़ में प्रशासन की सख्त कार्रवाई.

0

Illegal mining continued in Tikamgarh despite a lease expiry in 2017. The administration seized the site, suspecting ₹6 crore fraud. Main accused Moin Khan is absconding.

Officials conducting a raid on an illegal mining site in Tikamgarh.

Tikamgarh officials seize illegal mining site linked to ₹6 crore fraud.

Lease expired, yet illegal mining continued! Strict action by the administration in Tikamgarh.

Tikamgarh administration cracks down on illegal mining at Moin Khan’s crusher. Despite lease expiry in 2017, mining continued unlawfully. Officials seized the site, suspecting ₹6 crore fraud. Moin Khan, linked to a fake call center scam, is absconding. Investigation underway as authorities tighten the noose on mining mafias.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

टीकमगढ़। जिला प्रशासन ने शनिवार को मूईन खान के क्रेशर प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की। आरोप है कि लीज खत्म होने के बावजूद अवैध उत्खनन जारी था। एसडीएम संजय दुबे, तहसीलदार कुलदीप सिंह, और जिला खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी ने मौके पर पहुंचकर उत्खनन पर रोक लगाई। प्रशासन की जांच के दौरान भंडारण से संबंधित कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए।

8 साल से हो रहा था अवैध खनन, 6 करोड़ का जुर्माना संभव

प्रशासन के अनुसार, मूईन खान की खदान की लीज 2017 में समाप्त हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह पिछले आठ वर्षों से अवैध उत्खनन कर रहा था। इसके अलावा, उसने पुरानी लीज से अलग डेढ़ हेक्टेयर में भी खनन किया, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। प्रशासन इस मामले में 6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा सकता है।

भोपाल में फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े हैं तार

मूईन खान का नाम भोपाल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर घोटाले से भी जुड़ा है। वह इस घोटाले के मुख्य आरोपी अफजल खान का साला है। अफजल खान ने कई लोगों से करोड़ों की ठगी की थी। मूईन खान ने इस अवैध कमाई को प्लॉटिंग, बिजनेस, कॉलोनी निर्माण और क्रेशर प्लांट में निवेश किया था।

पुलिस की दबिश के बाद मूईन खान फरार

हाल ही में जहांगीराबाद और ऐशबाग थाना पुलिस ने मूईन खान की टीकमगढ़ में गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह पहले ही अंडरग्राउंड हो चुका था। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.