MP SAMVAAD LOGO 2

राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों के तबादले किए

0

The state government transferred 17 officers of the State Administrative Service.

भोपाल। राज्य शासन ने शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन सभी अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित किया गया है। राज्य शासन से जारी आदेश के अनुसार जीएडी कार्मिक भोपाल में उप सचिव जितेंद्र सिंह चौहान को इंदौर संभाग में क्षेत्रीय उपयुक्त भू अभिलेख बनाया गया है। इसीतरह विवेक रघुवंशी को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) कार्मिक में उप सचिव के पद पदस्थ किया गया है। भोपाल में पदस्थ अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह चौहान को जीएडी कार्मिक में उप सचिव बनाया गया है। रीवा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ शैलेंद्र सिंह को अपर कलेक्टर सागर भेजा गया है। सपना त्रिपाठी को सागर से रीवा संयुक्त कलेक्टर बनाया

शासन ने श्रीमती सपना त्रिपाठी को सागर से रीवा में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। इसी पद पर दतिया में पदस्थ इकबाल मोहम्मद को संयुक्त कलेक्टर पन्न्ाा बनाया गया है। जबकि राजीव रंजन पांडे को संयुक्त कलेक्टर बालाघाट, अनुराग सिंह को संयुक्त कलेक्टर सीधी, शैलेंद्र सिंह को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़, नीरज शर्मा को संयुक्त कलेक्टर दतिया, सत्यनारायण दर्रो को पन्न्ाा से संयुक्त कलेक्टर झाबुआ, सुश्री फरहीन खान को नर्मदापुरम से संयुक्त कलेक्टर सागर, श्रीमती भारती देवी मिश्रा को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ और सुश्री अंकिता प्रजापति को संयुक्त संयुक्त कलेक्टर धार पदस्थ किया गया है। इसीतरह अक्षय सिंह मरकाम को डिप्टी कलेक्टर इंदौर से डिप्टी कलेक्टर झाबुआ, राहुल चौहान को धार से डिप्टी कलेक्टर छतरपुर और श्रीमती जूही गर्ग को राजगढ़ से डिप्टी कलेक्टर सागर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.