MP SAMVAAD LOGO 2

नगर निगम प्रशासन ने शहर की मीट मार्केट चावड़ी बाजार और माधवगंज में संघन चेकिंग अभियान चलाया.

0

The Municipal Administration conducted a crackdown operation on the meat market in Chawari Bazaar and Madhav Ganj as part of the city’s cleanliness drive.

ग्वालियर! ग्वालियर नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार से शहर में खुले में मांस एवं मछली की बिक्री पर रोक लगाने और नियमानुसार ही इसके विक्रय को सुनिश्चित करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। निगम का यह अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। शहर की प्रमुख मीट मार्केट चावड़ी बाजार और माधवगंज में नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अनुज शर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम के अमले को देखकर कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके गायब हो गए। जबकि वहीं दुकानें निगम प्रशासन को खुली मिलीं जो नियमानुसार चल रही थीं।ये दुकानदार विधिवत शीशे को लगाकर उसके पीछे से मछली या मीट की बिक्री कर रहे थे।

ओपन स्पेस में मुर्गा बकरा या अन्य किसी जानवर को काटने की मनाही है।इसे सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। इसके साथ ही नगर निगम मीट विक्रेताओं के लाइसेंस को भी चेक कर रहा है कुछ लोगों को नोटिस दिए गए हैं ।जबकि कुछ लोगों के यहां दस्तावेज और अन्य शर्तों का पालन होता हुआ मिला है।
डॉ अनुज शर्मा

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.