MP SAMVAAD LOGO 2

राजगढ़ में चुनावी हिंसा, हमले में भाजपा जिला महामंत्री सहित चार कार्यकर्ता घायल।

0

Election violence in Rajgarh, BJP district general secretary and four workers injured in attack.

Sahara Samachaar; Rajgarh;

विशेष संवाददाता

राजगढ़। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान भाजपा जिला महामंत्री और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला हो गया। मतदान के दौरान चुनावी हिंसा का यह मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सामने आया है। चुनावी हिंसा में भाजपा जिला महामंत्री सहित चार कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ब्यावरा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। विवाद की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची और घायलों के बयान लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
जानकारी के अनुसार राजगढ़ में वोटिंग के दौरान ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के बादलपुरा गांव में भाजपा जिला महामंत्री सहित चार कार्यकर्ताओ पर जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में जिला महामंत्री अमित शर्मा सहित चार लोगों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए ब्यावरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया।

फरसे एवं डंडों से किया हमला

घायल जिला महामंत्री अमित शर्मा ने बताया कि इस हमले में उनके साथ कुछ कार्यकर्ताओ को भी चोट आई है। अमित शर्मा का आरोप है कि फरसे और डंडों से लैश अज्ञात लोगों ने पूरी प्लानिंग के साथ उन पर हमला किया था। क्योकि ब्यावरा विधानसभा में कांग्रेस चुनाव हार रही है। अमित शर्मा का कहना है कि उन पर हमला करने वाले लोगों को सामने आने पर पहचान लेंगे। उन्होंने प्लानिंग के साथ हम पर हमला किया है

कांग्रेस का भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप 

वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ब्यावरा में उनके प्रत्याशी पुरुषोत्तम दांगी के भाई पर हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने पुरुषोत्तम दांगी के भाई गोवर्धन दांगी की गाड़ी के शीशे फोड़ दिए हैं। साथ ही उनके साथ भी मारपीट की गई है। घटना के बाद प्रत्याशी के भाई गाड़ी में बैठकर रोते हुए नजर आए। ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के मानकी गांव में गोवर्धन दांगी पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेताओं का कहना है की गोवर्धन दांगी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.