cropped-mp-samwad-1.png

पंचायत भवन बना रिश्वत का अड्डा, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा सचिव.

0

Panchayat Office Turns into a Bribery Den: Lokayukta Catches Secretary Red-Handed.

Special Correspondent, Damoh, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, दमोह। Damoh जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड अंतर्गत तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब Sagar Lokayukta Police ने पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी को प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में ग्राम पंचायत के चौकीदार गुड्डा रैकवार को भी आरोपी बनाया गया है।


पंचायत भवन में बिछाया गया जाल, 6 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया सचिव

लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन परिसर में योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये लेते ही सचिव को दबोच लिया गया। आरोप है कि राशि प्राप्त करने के बाद सचिव ने पैसे चौकीदार को सौंप दिए।

कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के हाथ धुलवाए गए। केमिकल परीक्षण में हाथों का रंग लाल हो गया, जिससे रिश्वत की रकम छूने की पुष्टि हुई।


पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांगे जा रहे थे 15 हजार रुपये

तेजगढ़ निवासी महेंद्र कोष्ठी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे।

आरोप है कि दूसरी किस्त जारी करने के बदले पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी ने 15 हजार रुपये की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर किस्त रोक दी गई।


सरपंच प्रतिनिधि पर भी 10 हजार रुपये मांगने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उन्हें सरपंच से मिलने के लिए कहा गया, जहां सरपंच प्रतिनिधि द्वारा भी 10 हजार रुपये की मांग की गई। लगातार दबाव और किस्त अटकने से परेशान होकर अंततः 6 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

पहले दे चुके थे 4 हजार रुपये, फिर लोकायुक्त का सहारा लिया

महेंद्र कोष्ठी का कहना है कि वे पहले ही 4 हजार रुपये दे चुके थे। इसके बावजूद बार-बार पैसे मांगे जा रहे थे। परेशान होकर उन्होंने 16 अप्रैल को सागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद मामला सही पाए जाने पर सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की गई।


भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद तेजगढ़ पंचायत में दबिश देकर कार्रवाई की गई। पंचायत सचिव और चौकीदार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर फिर उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने लोकायुक्त की कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और प्रभावी पहल बताया है।


कार्रवाई में शामिल रही बड़ी टीम

ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक मंजू तिर्की, रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजय, संतोष गोस्वामी, राघवेंद्र सिंह, आदेश तिवारी, गोपी प्यासी, प्रदीप दुबे, नीलेश चौबे और मदन लड़िया शामिल रहे।

वहीं तेजगढ़ थाना से एचआर रघुराज सिंह, प्रवीण पटेल, शैलेंद्र सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.