MP SAMVAAD LOGO 2

ऐप से हाजिरी, ड्यूटी से गायब: 6 CHO बर्खास्त, 2 की सैलरी पर चली कैंची.

0
ग्वालियर में फर्जी हाजिरी करने वाले 6 CHO बर्खास्त, कलेक्टर रुचिका चौहान की सख्त कार्रवाई

Marked Present on App, Absent on Duty: 6 CHOs Dismissed, Salaries Slashed for 2 Others.

Special Correspondent, Gwalior, MP Samwad.

Fake attendance scandal exposed in Gwalior! Collector dismissed 6 Community Health Officers and slashed the salary of 2 for skipping duty while marking attendance through an app. Strict action is now being taken to ensure discipline in public health services.

MP संवाद, ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) फील्ड में ड्यूटी करने की बजाय घर बैठे मोबाइल ऐप पर उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर ने 6 CHO को सेवा से बर्खास्त कर दिया, जबकि 2 CHO के अनुपस्थित दिनों से दोगुना वेतन की वसूली के आदेश दिए हैं।

यह कार्रवाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक के दौरान की गई। बैठक में सामने आया कि कई CHO बिना अनुमति के कार्यस्थल से गैरहाजिर हैं और ऐप के माध्यम से फर्जी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बर्खास्त किए गए CHO:

  • शशिकला कुमारी (घरसोंदी)
  • दीपक सिंह तोमर (नौगांव)
  • के. पी. राणा (देवरा)
  • शिवेन्द्र सिंह तोमर (गढ़रौली)
  • विकेन्द्र सिंह (गिजौर्रा)
  • अनुपमा यादव (पार)

जिनके वेतन काटने के निर्देश दिए गए:

  • उपदेश राजौरिया (छोटी अकबई)
  • कनूप्रिया आहूजा (गिरवई)

कलेक्टर ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और समयबद्धता अनिवार्य है। आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा मिले, यह प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि लापरवाही पाई गई तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.