MP SAMVAAD LOGO 2

20 जनवरी से हटेगा बीआरटीएस। कॉरिडोर हटाने का कार्य बैरागढ़ से आरंभ किया जाएगा।

Screenshot_2024-01-17-15-22-42-45_2768c6f3dd71c987876b7b9730ce2453

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीआरटीएस भोपाल को हटाने के संबंध में कार्ययोजना पर की चर्चा। बैठक में बताया गया है 20 जनवरी से हटेगा बीआरटीएस। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि तय समय सीमा में हो बीआरटीएस हटाने का काम। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि बीआरटीएस कॉरिडोर यातायात में सुगमता और जन सुविधा के लिए हटाए जा रहे हैं । अतः जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो वहीं से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाए। कॉरिडोर हटाने का कार्य बैरागढ़ से आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जन सुविधा को देखते हुए बीआरटीएस हटाने का काम रात में किया जाए और पुलिस से समन्वय करते हुए बीआरटीएस हटाने की संपूर्ण अवधि में शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.