MP SAMVAAD LOGO 2

नकल शाखा में पदस्थ क्लर्क को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

Screenshot_2024-01-17-19-55-59-56_2768c6f3dd71c987876b7b9730ce2453

इन्दौर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला प्रशासन का कड़ा रुख रहेगा। इस बात को प्रत्यक्ष रूप देते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने नकल शाखा में आवेदक से अनुचित पैसे मांगने पर क्लर्क रेखा पाटील को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। अपर कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष समाधान समिति कलेक्ट्रेट इन्दौर के आदेश से 27 अप्रैल 2013 को रेखा पाटिल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, को तहसील जूनी इन्दौर में अस्थाई रूप से कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेखा पाटिल द्वारा आवेदक से पैसों की अनुचित मांग की जा रही है। यह कृत्य शासन एवं प्रशासन के नैतिक दायित्वों के प्रतिकूल है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा तहसील जूनी इंदौर में कार्यरत रेखा पाटिल की सेवाऐं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

ये रहा वीडियो

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wWw60yFF04M[/embedyt]

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.