cropped-mp-samwad-1.png

दो हजार के ईनामी बदमाश को बचाने पुलिस से भिड़ी महिलाएं।

0

ग्वालियर/भिंड। चम्बल अंचल का अपराध और अपराधियों से यूँ तो पुराना नाता है लेकिन अब अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि आम आदमी ही नहीं पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। बीते दो दिन में भिंड जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों को पकड़ने गए पुलिस जवानों के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस जवानों के साथ मारपीट कर अपराधियों को बचाने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। रौन थाना पुलिस ररूआ गांव में सिविल ड्रेस में वारंटी पकड़ने पहुंची, यहां दो जवानों की महिलाओं ने मारपीट कर दी। इधर भिंड के कोतवाली थाना पुलिस पर बीती रात स्वतंत्रत नगर में पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। पुलिस जवानों से मारपीट कर अपराधी को मौके से भागने में सहयोग करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र में लूट के आरोप में दो हजार का ईनामी बदमाश सौरभ चौहान पर रौन सहित अन्य थानों में लूट, डकैती, मारपीट और गोलीबारी के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। रोन थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2000 रुपये का ईनामी बदमाश सौरभ चौहान अपने नाना के समरथ सिंह के घर मौसी के बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया है। ये खबर लगते ही रौन थाना में पदस्थ सुनील और राहुल सिंह तोमर दोनों जवान सूचना की तस्दीक करने मौके पर पहुंचे तो उन्हें सौरभ चौहान वहां मिल गया। इनामी अपराधी को सामने पाकर पुलिस जवानों ने घर के अंदर जाकर उसे दबोच लिया लेकिन तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया। इन हमलावरों में महिलाएं आगे आकर पुलिस जवानों की जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में पुलिस जवानों को न सिर्फ चोटें आईं बल्कि उनके कपड़े तक फट गए। इसी बीच मौका पाकर इनामी बदमाश वहां से भाग निकला। पुलिस जवानों पर हमला करने वाली महिलाओं ने दोनों पुलिस वालों पर शराब के नशे में घर में घुसने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप मढ़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रौन थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ने पुलिस जवानों को महिलाओं के चुंगुल से छुड़ाने के साथ ही मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और अधिकारियों के निर्देश पर बदमाश को छुड़ाने और पुलिस जवानों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कोतवाली पुलिस पर किया पथराव

इधर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर की आरोपी पकड़ा। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी से पूछताछ की। आरोपी द्वारा बाइक बेचने की बात बताते हुए स्वतंत्र नगर में रहने वाले विकास नाम युवक का नाम लिया। इसी संदेह के आधार पर स्वतंत्र नगर में कोतवाली थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। संदेही का घर घेरा। यहां महिलाएं आगे आ गई। पुलिस ने संदेही को पकड़ने की जोर जवर्दस्ती की तो महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस वाहन के कांच टूटने की खबर है, बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों ने रातोंरात पुलिस वाहन का टूटा हुआ कांच बदलवा दिया।

पुलिस अधीक्षक का कहना है।

इन मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक भिंड मनीष खत्री का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस के जवान 2000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंचे थे। जहां बदमाश को बचाने के लिए पुलिस जवानों से मारपीट की गई है। उक्त लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार भी किया है। जबकि फरार इनामी बदमाश सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.