MP SAMVAAD LOGO 2

डबल इंजन सरकार की योजनाओं को मोर्चा पदाधिकारी जन-जन तक पहुंचाएं:डॉ. मोहन यादव सभी मोर्चों के अतुलनीय योगदान से विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला, अब लोकसभा की तैयारी करें:विष्णुदत्त शर्मा

IMG-20231228-WA0025

*भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने मोर्चों की संयुक्त बैठक का किया मार्गदर्शन*
*सभी मोर्चा समाज को जोड़कर पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें*
* शिवप्रकाश जी*

*नमो मित्र व नमो वॉरियर्स बनाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करें*
*- हितानंद जी*
भोपाल, 28 दिसम्बर।भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारी पार्टी का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समाज को जोड़ने का कार्य करें। मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी इसके लिए आगामी दिनों की पूरी कार्ययोजना बनाकर जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी की सहभागिता निर्धारित कर काम में जुट जाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश विधानसभा में सभी मोर्चा विकसित भारत एंबेसडर बनाने के लिए अभियान चलाकर नए लोगों को जोड़ें। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में सभी मोर्चो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है, जिससे हमें इतनी बड़ी सफलता मिली। इसी तरह का प्रयास हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में भी करना है। सभी मोर्चा नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएं और नमो मित्र, नमो वॉरियर्स बनाने के कार्य को प्राथमिकता से करें। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कही। सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने किया। बैठक में भाजपा के सभी सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*सभी मोर्चा समाज को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें-शिवप्रकाश जी*
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि सभी मोर्चा पदाधिकारी समाज के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करें। समाज के बीच जाएं युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा और भाजपा की सरकारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दें। महिला, गरीब, किसान और युवाओं से सतत संपर्क बनाएं। समाज के हर व्यक्ति का अपना स्थान होता है, उन सबको पार्टी के कार्यों से अवगत कराएं। हर व्यक्ति से संपर्क का एक सिस्टम बनाएं। अपने-अपने समाज और जाति वर्ग से जुड़ने के लिए मोर्चा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से करें।
*विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता कर पात्रों को लाभ दिलाएं-डॉ. मोहन यादव*
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण की कई योजनाएं चला रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और पा़त्रों को इसका लाभ दिलाने का कार्य करें। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनका प्रचार-प्रसार का कार्य भी मोर्चा पदाधिकारी करें। अभी प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, उसमें सहभागिता कर योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाने का कार्य करें। सरकारी आयोजनों में जनता की सहभागिता और बढ़ाएं, ताकि भाजपा सरकार और बेहतर तरीके से जनता की सेवा कर सके। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जो सीटें भाजपा हारी है, वहां और सक्रियता बढ़ाएं और डबल इंजन सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर लोकसभा में भाजपा की प्रचंड जीत हो ऐसे प्रयास करें।
*लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए सभी मोर्चा अभी से अभियान में जुटें-विष्णुदत्त शर्मा*
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी मोर्चा ने अथक मेहनत, कुशल रणनीति से प्रयास किया उसी का परिणाम है कि भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला। चुनाव से पहले युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा ने जो अलग-अलग अभियान चलाकर जनता के बीच कार्य किया उसका पार्टी को बहुत फायदा मिला। भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में 48.62 प्रतिशत मत मिला जो प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक मत प्रतिशत है। हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र पर आगे कार्य करना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत को और बढ़ाना है, इसके लिए अभियान चलाएं। सभी मोर्चा पदाधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हों और सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ दिलाएं। मोर्चा पदाधिकारी विकसित भारत एंबेसडर बनाने का अभियान चलाकर नए लोगों को नमो एप से जोड़ें। युवाओं को पार्टी से जेड़ने के लिए नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएं। युवा मोर्चा इस कार्य को करे और सभी मोर्चा उसमें सहभागिता करें।
*22 जनवरी को अपने गांव के मंदिर को अयोध्या धाम बनाएं-हितानंद जी*
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चा नमो एप और नमो वॉरियर्स बनाने का कार्य प्राथमिकता से करें। जनता के बीच संपर्क बनाए। सभी मोर्चे अपने कार्यक्रम निर्धारित करें, उन्हें समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान होने वाले हैं। हर व्यक्ति 22 जनवरी को अयोध्या नहीं पहुंच सकता, इसलिए अपने गांव के मंदिर को उस दिन अयोध्या धाम की तरह सजाएं और वहां पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन करें। 22 जनवरी की शाम को हर घर के बाहर 11 दीपक जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाए। इसके लिए सभी मोर्चां के कार्यकर्ता जनता के साथ सहभागिता करें। युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएं। पहली बार मतदाता बने युवक-युवतियों को पार्टी से जोड़ने के लिए सभी मोर्चा संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर कार्य को गति प्रदान करें। श्री हितानंद जी ने कहा कि सभी मोर्चा युवा संवाद, महासंपर्क अभियान चलाकर आम जनता को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.