MP SAMVAAD LOGO 2

गोवा में युवती को कहा क्या रेट है, सलाखों के पीछे पहुंचे युवक

0

लखनऊ
गोवा घूमने गए उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक स्थानीय युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इधर, घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार पर कानून और व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने जानकारी दी है कि कलन्गूट गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप हैं कि दोनों ने एक स्थानीय युवती से पूछा कि उसका दाम क्या है और क्या वह 'उपलब्ध' है। युवकों की पहचान 30 वर्षीय प्रेम पांडेय और कृष्णा सिंह के तौर पर हुई है। प्रेम उत्तर प्रदेश के लाल गंज जिले और सिंह आगरा का रहने वाला है। इनके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

नॉर्थ गोवा एसपी अक्षत कौशल ने बताया, 'हमें शिकायत मिली थी और शिकायत के आधार पर हमने FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार रात की है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। और गिरफ्तारियों की भी संभावनाएं हैं।' खास बात है कि इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि दो युवक एक युवती के पास पहुंचते हैं और होटल साथ चलने के लिए कहते हैं।
विपक्ष ने उठाए सवाल

विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा, 'जब स्थानीय महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा सरकार गोवा आने वाले पर्यटकों को क्या सुरक्षा देगी? दो साल पहले कलन्गूट और बागा के करीब 500 लोगों ने वेश्यावृत्ति और दादागिरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। स्थानीय महिलाओं ने तब शाम के समय बाहर निकलने में डर की बात कही थी। अब यह हकीकत हो गई है।'

उन्होंने कहा, 'हमारे खुद के ही गोवा में हमारी बेटियां और बहने सुरक्षित नहीं हैं। गोवा अपनी सुंदरता, विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। भाजपा गोवा को वेश्यावृत्ति, दादागिरी और अपराध के गढ़ के रूप में बदल रही है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.