MP SAMVAAD LOGO 2

रायपुर में बदमाशों ने युवक को घेरकर की 20 लाख रुपये की लूट

0

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपये लूट लिए।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए।इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.