MP SAMVAAD LOGO 2

मौसम विभाग ने कहा- थम चुके मॉनसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही, झमाझम बारिश की दी खबर

0

नई दिल्ली
उत्तर-पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहतभरा अपडेट दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि थम चुके मॉनसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। ऐसे में चार-पांच दिन में मॉनसून फिर रफ्तार पकड़ेगा और उत्तर प्रदेश-बिहार झारखंड समते उत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश होगी। बता दें कि 10 जून के बाद मॉनसून आगे ही नहीं बढ़ रहा है। तय समय के मुताबिक 15 जून तक मॉनसून उत्तर प्रदेश पहुंच सकता है। हालांकि विलंब की वजह से अब बारिश के लिए चार से पांच दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

दरअसल मॉनसून इस बार रेमल चक्रवात की वजह से बेहद तेज गति से चला था। बताया जा रहा था कि इस बार मॉनसून दो दिन अडवांस चल रहा है। वहीं  10 जून आते-आते मॉनसुन रुक गया। दरअसल जून से सितंबर तक मॉनसून की दो शाखाएं ऐक्टिव रहती हैं। एक शाखा बंगाल की खाड़ी से प्रवेश करती है तो दूसरी अरब सागर से आती है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी वाली शाखा भले ही धीमी हो गई है लेकिन अरब सागर से चलने वाली मॉनसूनी हवाएं अपनी गति पकड़े हुए हैं।

इन राज्यों में हो रही बारिश
कई राज्यों में इस समय मॉनसूनी बारिश हो रही है। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ  इलाके शामिल हैं। हालांकि उत्तर भारत के लिए मॉनसून की पूर्वी शाखा का ज्यादा महत्व है। इसके कमजोर पड़ने की वजह से ही उत्तर में बारिश की कमी देखी जा रही है। वहीं गौर करें तो इस बार सर्दियों से लेकर मई-जून तक उत्तर भारत में बारिश बेहद कम हुई है। वहीं दक्षिणी राज्यों में ज्यादा बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर में भी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन बाद बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद यह यूपी और बिहार की ओर बढ़ेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी हवाओं के चलते हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर के अन्य इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली पहुंचते-पहुंचते मॉनसून को 30 जून तक का समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.