MP SAMVAAD LOGO 2

देश के हाईवे-मैन गडकरी ने भोपाल – कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर अब होगा फोरलेन, ₹3589 करोड़ मंजूर

0

भोपाल
मध्य प्रदेश हर साल विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। विकास की इस गति शक्ति और भी तेज बढ़ाने के लिए केंद्र से एमपी को बड़ी सौगात मिली है। हाईवे मैन ऑफ इंडिया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी में सड़कों के विकास के लिए बड़ी राशि की मंजूरी दे दी है। इससे भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर 4-लेन का होगा और मंडला-नैनपुर मार्ग को भी अपग्रेड किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में बदलने के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके तहत भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सतईघाट से चौका और चौका से कैमाहा तक के हिस्सों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, मंडला-नैनपुर मार्ग के लिए भी 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

सीएम मोहन ने जताया आभार

इसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी और नितिन गडकरी का आभार जताया है। साथ ही इसे मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार बेहतर सड़क संपर्क के ज़रिए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेडेशन से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही यातायात सुगमता के और सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी।

संकल्प पत्र में की थी घोषणा

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र के तहत बुंदेलखंड विकास पथ की घोषणा की थी। यह राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण 4-लेन सड़क परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की प्रोसेस पहले से जारी थी, लेकिन कुछ हिस्सों के लिए मंजूरी लंबित थी। आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दी गई है।

इस परियोजना की कुल लागत 3589.4 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। इस स्वीकृति से बुंदेलखंड विकास पथ के निर्माण में तेजी आएगी और सरकार के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाएगी। इसी के साथ मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए भी 592 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग के अपग्रेड होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और कुशल बनाया जाएगा।

संकल्प पत्र पर बीजेपी कर रही काम

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में बुंदेलखंड विकास पथ बनाने का वादा किया था। यह 4-लेन का एक महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्ट है जो राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तर प्रदेश सीमा तक संपर्क को बेहतर बनाना है।
3589.4 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि एनएचएआई पहले से ही इस मार्ग को 4-लेन में चौड़ा करने का काम कर रहा था, लेकिन कुछ हिस्सों के लिए मंजूरी लंबित थी। 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से उत्तर प्रदेश सीमा तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दे दी गई। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 3589.4 करोड़ रुपए आंकी गई है।
बुंदेलखंड विकास पथ का निर्माण

इस मंजूरी से बुंदेलखंड विकास पथ के निर्माण में तेजी आएगी और सरकार के वादे को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह मार्ग न केवल संपर्क को बेहतर बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इससे इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और भी सुरक्षित और बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.