MP SAMVAAD LOGO 2

कर्मचारीयों का प्रदेश आंदोलन 17 से, पदाधिकारीयो ने की बैठक

0

रायसेन
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के द्वितीय चरण प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन 17 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क सेकंड बस स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में आयोजित किया है जिसमें संपूर्ण प्रदेश से कार्यकर्ता पदाधिकारी सोई हुई सरकार से अपने हितों की मांग के लिए एकत्रित हो रहे हैं इस विशाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हेतु रायसेन जिले के सांची, देहगांव, रायसेन, बेगमगंज में अलग-अलग बैठकर आयोजित धरना प्रदर्शन में एकता के साथ अधिक संख्या में सक्रिय होकर भाग लेंगे 

इस पर गहन, विचार विमर्श और चिंतन हुआ डॉ अनिल भार्गव (वायु)  प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि रायसेन जिले से लगभग 400 कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेंगे इस निमित्त प्रदेश पदाधिकारी ने सभी को एक साथ आने और सोई हुई सरकार को जगाने के लिए भोपाल चलो भोपाल चलो की अपील करी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष केवी मेवाड़ा प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल भार्गव (वायु), प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे, जिला अध्यक्ष भोपाल श्री जितेंद्र शाक्य ने उपस्थित होकर सभी का मार्गदर्शन किया। सांची बैठक में महाराज सिंह मीणा देहगांव बैठक श्री शैलेंद्र याग्निक बेगमगंज बैठक श्रीमान सिंह लोधी कोषाध्यक्ष श्री शरद द्विवेदी, रायसेन बैठक श्री रामबाबू लोधी के साथ अन्य संभाग, जिला, ब्लॉक, तहसील के  पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.