MP SAMVAAD LOGO 2

प्रदेश सरकार अब गाय पालने पर देगी बोनस, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

0

उज्जैन.
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कपिला गोशाला के संवर्धन कार्यक्रम में लोगों से अपने घरों में गाय पालने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि गाय, हम सबकी माता है। एक गोमाता, 10 पुत्रों पर भारी है। अगर गाय माता नहीं होती तो गोपाल न होते। सभी अपने घरों में गाय पालें, सरकार दूध खरीदेगी, बोनस देगी।

विदेशी गाय की फोटो लगाने पर बोले- देसी का लागाओ
सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर विदेशी गाय के फोटो लगाने पर कलेक्टर से कहा कि आगे से देसी गाय का ही फोटो लगाएं। जर्सी, होस्टन-फोस्टन अपने किस काम की? अपनी देसी गोमाता की बात ही अलग है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गोपाल (भगवान कृष्ण) के साथ गाय माता का जुड़ना मूक प्राणी और प्रकृति से प्रेम का परिचायक है।

सरकार को गायों की चिंता
हमारी सरकार गाय को असहाय नहीं मरने देगी। सरकार ने गायों की चिंता पाली है। संतों के मार्गदर्शन में गायों की बेहतर देखभाल की जाएगी। पहले गायों के लिए खिड़क बनाई जाती थी। खिड़क यानी जेल, जहां सड़क से पकड़कर गायों को बंद कर दिया जाता था। सरकारी व्यवस्था में मन का भाव निष्ठुरता में परिवर्तित हो जाता है, क्योंकि प्रवृत्ति दंड देने की होती है। मूक प्राणी को क्या पता कौन-सी सड़क, कौन-सी गली।

गोशाला में अब सारे काम मशीनों से
कपिला गोशाला में पशु आहार देने से साफ-सफाई तक का काम अब मशीनों से होगा। यहां में अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलते देख रहा। कार्यक्रम को गायों के संवरक्षण-संवर्धन के लिए प्रदेश में उम्दा काम कर रहे संत अच्युतानंद महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने भी संबोधित किया। मंचीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गायों को चारा खिलाया। एक बछड़े को गोद में लेकर दुलार किया।

पीपल का पौधा रोप एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कपिला गोशाला परिसर में बने तालाब किनारे पीपल का एक पौधा रोपकर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इस वर्षाकाल में साढ़े पांच लाख पौधे सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान अंतर्गत रोपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.